suvichar
✕

भारत ने आज ही के दिन 7 साल पहले जीता था वर्ल्ड कप

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (12:31 IST)
आज की दिन क्रिकेटप्रेमियों के लिए खास है। वर्ष 2011 आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। धोनी ने शानदार छक्के भारत को वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 25 जून 1983 को पहला विश्व कप देश के नाम किया था। कई क्रिकेटरों ने इस शानदार जीत को लेकर ट्वीट भी किए हैं।
 
2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल दोनों मेजबानों श्रीलंका और भारत के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में 2 अप्रैल 2011 को खेला गया। ये क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हो रहा था कि उप-महाद्वीप की दो टीमें फाइनल में थीं। भारत और श्रीलंका न सिर्फ कागज पर बल्कि मैदान पर भी श्रेष्ठ टीमें थीं। विकेटकीपर कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने फाइनल में विकेटकीपर कप्तान कुमार संगकारा के नेतृत्व वाली श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से पराजित कर 28 सालों के बाद दूसरी बार आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2011 जीत लिया। 
 


Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख