Hanuman Chalisa
✕

बिग बैश टी-20 लीग में हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना के अर्द्धशतक

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (11:02 IST)
सिडनी। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के तेजतर्रार अर्द्धशतकों से उनकी टीमों ने रविवार को यहां महिला बिग बैश लीग में जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने 26 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जिससे सिडनी थंडर ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 192 रन बनाए।


सिडनी थंडर ने इसके बाद ब्रिसबेन हीट को नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान पर 18.5 ओवरों में 164 रनों पर समेटकर 28 रनों से जीत दर्ज की। हमनप्रीत ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के मारे और अपनी टीम की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत ने नाओमी स्टेलेनबर्ग (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 और कप्तान एलेक्स ब्लेकवेल (नाबाद 33) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। स्मृति भी अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स की ओर से शीर्ष स्कोरर रही।

उन्होंने 41 गेंदों में 69 रन बनाए जिससे उनकी टीम मेलबोर्न स्टार्स के खिलाफ वेस्ट पार्क ओवल में 6 विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। स्मृति ने अपनी पारी में 13 चौके जड़े। होबार्ट की टीम ने इसके बाद मेलबर्न स्टार्स को 16.5 ओवरों में 124 रनों पर ढेर करके 72 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख