dharma sangrah
✕

डेवोन कॉन्वे के दोहरे शतक के बाद आई वेस्टइंडीज की सलामी शतकीय साझेदारी

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (15:40 IST)
NZvsWI डेवन कॉन्वे (227) और रचिन रविंद्र (नाबाद 72) की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट पर 575 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स के समय बिना कोई विकेट गंवाये 110 रन बनाकर ठोस शुरुआत की।

आज यहां न्यूजीलैंड ने कल के एक विकेट पर 334 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट जेकब डफी (17) के रूप में गिरा। उन्हें जेडेन सील्स ने आउट किया। इसके बाद केन विलियमसन (31) रन बनाकर आउट हुये। इसी दौरान डेवन कॉन्वे ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके करियर का छठा शतक है। उनके करियर का यह दूसरा दोहरे शतक है।

इससे पहले उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 200 रनों की पारी खेली थी। 121वें ओवर में जस्टिन ग्रीव्स ने उन्हें पगबाधा आउटकर पवेलियन भेजा। डेवन कॉन्वे ने 367 गेंदों में 31 चौके लगाते हुए 227 रनों की पारी खेली। डैरिल मिचेल (11), टॉम ब्लंडल (चार), ग्लेन फिलिप्स (29) और जैकरी फॉक्स (एक) रन बनाकर आउट हुये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने के समय बिना कोई विकेट खोए 110 रन बना लिये है। जॉन कैंपबेल (नाबाद 45) और ब्रैंडन किंग (नाबाद 55) क्रीज पर मौजूद थे।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख