ramcharitmanas
✕

विराट कोहली हो सकते हैं दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर, ट्विटर पर ऐसे बने मीम्स

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (14:52 IST)
भारतीय कप्तान विराट कोहली सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल शुरू होने से ठीक पहले पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए।

उपकप्तान केएल राहुल, कोहली की जगह मैच में टीम का कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने टॉस के समय कहा कि कोहली के 11 जनवरी से शुरु होने वाले श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

हालांकि सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बल्लेबाजी में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे कोहली अब केपटाउन में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में अपना ऐतिहासिक 100 वां टेस्ट पूरा नहीं कर पाएंगे।

टॉस के लिए मैदान में उतरे राहुल ने कहा, ‘‘ विराट कोहली के पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द है। वह फिजियो की निगरानी में हैं और उम्मीद है अगले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।’’

बल्लेबाजी हरफनमौला हनुमा विहारी को उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भी भाग लेना संदिग्ध माना जा रहा है।

विराट कोहली के दूसरे टेस्ट से बाहर निकलने की जैसे ही खबर आयी सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंडिंग होने लग गया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख