biodatamaker
✕

विराट ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (00:52 IST)
गुवाहाटी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही जिसके कारण मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त मिली।
 
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारने के बाद कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी। शुरुआत में मुश्किल हुई। उन्हें भी मुश्किल हुई लेकिन ओस पड़ने के बाद विपक्षी टीम मैच हमसे दूर ले गई। जब परिस्थितियां हमारे पक्ष में नहीं होती तो मैदान पर 120 फीसदी देना होता है। यह रवैया मायने रखता है और टीम इसे अपनाती है।’
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ की तारीफ की। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने चार ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट लिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख