Hanuman Chalisa

तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली : विश्वनाथ

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (23:28 IST)
कोलकाता। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हूए कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का ‘शानदार मौका’है। बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

उन्होंने श्रृंखला में तीन शतकों के बूते अपना 35वां एकदिवसीय शतक बनाया। अंडर-14 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट से इतर विश्वनाथ ने कहा कि कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखाई है। वे लगातार शतक बना रहे हैं। उनके पास तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए।

मैं उनके (कोहली) लिए खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि सचिन भी इससे खुश होंगे। हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। विश्वनाथ ने कहा कि सब को पता है कि कोहली क्या कर रहे है, वे कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी निरंतरता, रन बनाने की भूख, आक्रामकता कमाल की है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख