Daily Horoscope
✕

पहले टी-20 में हार से अफ्रीकी कप्तान डुमिनी निराश

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (23:23 IST)
जोहानसबर्ग। भारतीय टीम से तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा कि वे इस नतीजे से काफी निराश हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया।

डुमिनी ने कहा कि इस हार से बहुत निराश हूं। हम पहले छ: ओवरों में हमेशा विकेट लेने के बारे में सोच रहे थे। और वे (भारतीय बल्लेबाज) गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे टीम की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में मैं खुश था, लेकिन हम साझेदारी नहीं कर सके। गेंदबाजी में भी अपनी योजना से खुश हूं, लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में भटक गए। हम साझेदारी करने में नाकाम रहे। नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख