dharma sangrah
✕

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 श्रृंखला के पहले मैच से पहले कोहली ने कही यह बड़ी बात

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (14:29 IST)
ऑकलैंड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेलने के 1 हफ्ते के भीतर न्यूजीलैंड में खेलने आई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि क्रिकेटर अब उस स्थिति के करीब पहुंच रहे हैं, जब स्टेडियम पर ही सीधे उतरकर खेलना शुरू करना होगा।
ALSO READ: फिंच का बड़ा बयान, विराट कोहली ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर, रोहित भी 'धुरंधर'
भारत 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड से खेलेगा। इससे 5 दिन पहले ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला खत्म हुई है।
 
कोहली ने पहले टी-20 से पूर्व कहा कि अब हम उस स्थिति के निकट पहुंच रहे हैं कि सीधे स्टेडियम पर लैंडिंग करके खेलना होगा। कार्यक्रम इतना व्यस्त हो गया है लेकिन इतनी यात्रा करके अलग टाइम जोन वाले देश में आकर तुरंत ढल जाना आसान नहीं होता।
ALSO READ: Team India में विकेटकीपर के रूप में राहुल की भूमिका जारी रहेगी : विराट कोहली
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भविष्य में इन चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा ही है, जहां लगातार खेलना होता है। कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला वनडे श्रृंखला थी तो हम मैदान पर काफी समय रहे। उससे पहले कुछ टी-20 खेले। पिछले 3 मैच टी-20 नहीं थे तो अब हमारे लिए यहां खेलना आसान होगा।
 
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में क्रिकेटरों को दूसरे देशों की तरह सिर पर नहीं बिठाया जाता लिहाजा यहां खेलना इत्मीनान से भरा होता है।
 
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर राहत रहती है। हर दौरे पर इसकी बानगी मिलती है कि वहां क्रिकेट का क्या दर्जा है? यहां इसे काम की तरह लिया जाता है। यह जीवन का सबसे अहम पहलू नहीं है और न ही इसे बहुत ज्यादा तवज्जो दी जाती है। यह कीवी संस्कृति का हिस्सा है और यह एक खेल ही है।
 
उन्होंने हालांकि कहा कि लेकिन कीवी टीम भी हर मैच जीतने के इरादे से उतरती है। सब कुछ काफी संतुलित है और यहां खेलना बहुत अच्छा लगता है। कीवी खिलाड़ी काफी शांतचित और पेशेवर रहते हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख