शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat kohli nickname cheeku doesnt match with his persona
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (11:40 IST)

आखिर कैसे पड़ा विराट कोहली का नाम चीकू? पढ़िए मजेदार किस्सा

आखिर कैसे पड़ा विराट कोहली का नाम चीकू? पढ़िए मजेदार किस्सा - Virat kohli nickname cheeku doesnt match with his persona
विराट कोहली मैदान पर बहुत आक्रमक दिखते हैं। खासकर जब विपक्षी टीम एक बड़ा साझेदारी बना रही हो और कोई गेंदबाज विकेट ले ले तो विराट कोहली मैदान पर गरज पड़ते हैं।भारतीय टीम के हर क्रिकेटर का निक नेम है और विराट कोहली को 'चीकू' के नाम से पुकारा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कोहली का यह नाम कैसे पड़ा?
 
कभी कभी फैंस के मन में आता है कि इतना आक्रमक खिलाड़ी और निक नेम है चीकू! विराट कोहली के चीकू नाम पड़ने की भी एक मजेदार कहानी है। 
 
कई बार फील्ड में धोनी भी कोहली को 'चीकू' कहकर पुकारते हैं। तो लोगों को यह लगने लगा था कि धोनी ने विराट का नाम 'चीकू' रखा है। लेकिन नहीं, विराट कोहली ने एक चैट शो के दौरान इसका खुलासा किया था कि उन्हें 'चीकू' क्यों कहा जाने लगा। इससे जुड़ा किस्सा भी उन्होंने सुनाया था।
 
 
विराट कोहली ने यह भी बताया था कि उनका निक नेम 'वीरू' है। कोहली ने चैट शो के दौरान बताया था कि जब वे अंडर-17 क्रिकेट खेल रहे थे। यह उनके करियर की शुरुआती दिनों की बात है। इस दौरान उन्होंने 10 से भी कम प्रथम श्रेणी मैचों में बल्लेबाजी की थी।
विराट दिल्ली की टीम के साथ मुंबई रणजी मैच खेलने पहुंचे थे। इस दिल्ली की टीम में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। उनके साथ ड्रेसिंग रूम  शेयर करके कोहली फूले नहीं समा रहे थे। 
 
उस वक्त उन्होंने हेयरकट कराया था। इसके बाद उनके कान ज्यादा बड़े नजर आने लगे थे।हेयरकट के बाद विराट खरगोश जैसे दिखाई देने लगे थे।
 
विराट कोहली का यह नया रूप देखकर उनके सहायक कोच अनिल चौधरी कहने लगे कि तुम तो एक दम चीकू लग रहे हो। कोच का यह कहना था और बाकि सभी खिलाड़ी कोहली को चीकू के नाम से बुलाने लगे। विराट कोहली को भी इस नाम से पुकारे जाने पर कोई तकलीफ नहीं हुई। 
 
हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे खड़े होकर इस नाम को बार-बार पुकारकर इसे और मशहूर कर दिया। यह राज कुछ ही लोगों तक सीमित था पर धोनी ने इसको पूरे क्रिकेट फैंस तक पहुंचाने का काम किया। 

इससे पहले भी टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के निक नेम रखे गए हैं। कप्तान सौरव गांगुली का नाम था दादा, उनके प्रिय मित्र राहुल द्रविड़ का नाम जैमी था। मोहम्मद कैफ का नाम कैफू था। 
 
इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान का निक नेम जैक था। आशिष नेहरा और आर अश्विन का निक नेम एक ही है- ऐश। आजकल जब भी वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी करते हैं तो ऋषभ पंत स्टंप माइक पर उनको वॉशी कह कर बुलाते हैं।
यह ज्यादातर निक नेम को नाम में से लेकर ही इसकी लंबाई कम कर दी है। लेकिन विराट कोहली के केस में ऐसा नहीं है उनका नाम विराट कोहली है और निक नेम चीकू है।
ये भी पढ़ें
लगातार 6 टी-20 टॉस हार चुके हैं विराट, आज जन्मदिन पर चाहिए किस्मत का साथ