Hanuman Chalisa
✕

कोहली बोले, लोग एक हार पर तिल का ताड़ बनाते हैं तो मैं कुछ नहीं कर सकता

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (11:01 IST)
वेलिंगटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में उन्हें हर विभाग में मात दी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग 10 विकेट से हार पर तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो वे इसमें कुछ नहीं कर सकते।
ALSO READ: न्यूजीलैंड से 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान
मेजबान न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार को भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर 2 मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई। भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है, जो उसे बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मिली।
 
कोहली ने मैच के बाद कहा कि हम जानते हैं कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन अगर लोग इसका तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि हम ऐसा नहीं सोचते। कोहली ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि 1 टेस्ट मैच में हार को इस तरह से क्यों देखा जाना चाहिए, मानो उनकी टीम के लिए दुनिया ही समाप्त हो गई।
 
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए यह दुनिया का अंत हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे लिए यह क्रिकेट का एक मैच था जिसमें हम हार गए। हम इससे आगे बढ़ते हैं और सिर ऊंचा रखते हैं।
 
कोहली ने कहा कि हम समझते हैं कि स्वदेश में भी हमें जीत के लिए अच्छा खेलना होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसान कुछ नहीं होता है, क्योंकि टीम आएंगी और आपको हराएंगी। आप इसे स्वीकार करते हो और इससे एक टीम के तौर पर हमारे चरित्र का पता चलता है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख