dharma sangrah
✕

विराट कोहली ने ड्रग्स के खिलाफ ली शपथ

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (21:49 IST)
तिरुवनंतपुरम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रतिबंधित दवाओं (ड्रग्स) का विरोध करते हुए सोमवार को यहां अपने टीम साथियों के साथ ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली।
 
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा ट्वंटी-20 मुकाबला खेलने के बाद रविवार रात यहां तिरुवनंतपुरम पहुंची हैं जहां दोनों टीमों को मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच खेलना है। दोनों टीमों ने सोमवार को कोई अभ्यास नहीं किया और होटल में ही समय व्यतीत किया।
 
भारतीय कप्तान विराट ने टीम के बाकी अन्य खिलाड़ियों और केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। 
            
यहां चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में केरल पुलिस द्वारा केरल क्रिकेट संघ के साथ मिलकर शुरु किए गए 'क्रिकेट को  हां, ड्रग्स को ना' कार्यक्रम में कप्तान विराट और मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न जिलों से आए हजारों स्कूली बच्चों ने भी ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख