Hanuman Chalisa
✕

सेंचुरी किंग बने विराट कोहली, 19 मैचों में ही ठोके 9 शतक, विश्वकप में भी दिखेगा जलवा

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (14:02 IST)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में राज कर रहे हैं। दुनिया का हर बल्लेबाज उनसे खौफ खाता है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसे दुनिया का हर बल्लेबाज हासिल करना चाहेगा। 
 
विराट कोहली को टीम इंडिया की असली रन मशीन कहा जा सकता है। वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट में सुपरहिट है। कोहली वनडे क्रिकेट में पिछली 19 पारियों में 9 शतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1500 से ज्यादा रन बनाए। कई दिग्गज बल्लेबाज तो अपने पूरे करियर में इतने शतक नहीं जड़ पाए।
 
इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने 125 पारियां खेलकर 9 शतक लगाए थे तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन 169 पारियों में 9 ही शतक लगा पाए थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपने क्रिकेट करियर में 94 मैचों में मात्र 8 ही शतक लगा पाए हैं जबकि माइकल क्लार्क भी 223 पारियों में 8 शतक ही जड़ सके। 
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख