kalsarpa dosh calculator
✕

Virat Kohli दशक की ऑल स्टार क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (13:04 IST)
मेलबर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम का कप्तान चुना। उनकी इस टीम में इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी शामिल हैं। 
 
पोंटिंग की पिछले 10 साल के प्रदर्शन पर आधार पर तैयार की गई टीम में कोहली के अलावा कोई अन्य भारतीय शामिल नहीं है। कोहली अभी आईसीसी टेस्ट और वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। 
 
इंग्लैंड के जिन खिलाड़ियों को पोंटिंग की टीम में जगह मिली है उनमें आलराउंडर बेन स्टोक्स, सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक तथा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में उन्होंने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर तथा स्पिनर नाथन लियोन को अपनी टीम में रखा है। 
 
पोंटिंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘हर कोई दशक की अपनी टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा कि मुझे भी इस खेल में शामिल होना चाहिए।’ 
 
उन्होंने आगे लिखा, ‘पिछले दशक की मेरी टेस्ट टीम इस तरह से है डेविड वॉर्नर, एलिस्टेयर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 
 
कोहली अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं तथा केवल सचिन तेंदुलकर (100) और पोंटिंग (71) से पीछे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी कोहली को दशक की अपनी टेस्ट एकादश का कप्तान चुना था।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख