Daily Horoscope
✕

शर्मसार हुआ क्रिकेट जगत, वीडियो में देखें DDCA की AGM में कैसे चले लात-घूंसे और तमाचे

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (11:35 IST)
नई दिल्ली। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है, लेकिन रविवार को एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की वार्षिक आमसभा (AGM) हुई। इसमें पदाधिकारियों के बीच जमकर लात-घूंसे और तमाचे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
एजीएम में पदाधिकारियों के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले। मंच पर पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को जोरदार धक्का भी दिया और एक-दूसरे पर गलत शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बैठक के दौरान हाथापाई भी हुई तथा सत्तारूढ़ गुट के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा पर विरोधी गुट के मकसूद आलम ने तमाचा भी जड़ा।
एजीएम में हुई इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था BCCI पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को भंग करने और वार्षिक आमसभा के दौरान झगड़े में शामिल राज्य संघ के पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
 
डीडीसीए ने विज्ञप्ति में कहा कि सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पारित किया, लेकिन विवादों का हिस्सा रहे इस क्रिकेट संघ के सूत्र के अनुसार एजीएम में घमासान देखने को मिला। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख