मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli and Anushka Sharmas bodyguards monthly salary revealed
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (18:35 IST)

विराट और अनुष्का के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान, किसी कंपनी के CEO से भी है ज्यादा

Virat Kohli
वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज अपनी सुरक्षा के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं लेकिन जब बात आती है क्रिकेट जगत के नामी खिलाड़ी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की तो सुरक्षा के लिए ज़्यादा सावधानी बरतना जायज़ है। हाल ही में करोड़ो लोगों के चहिते क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी के आंकड़े सामने आए हैं। 

जूम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि विराट और अनुष्का के बॉडीगार्ड, प्रकाश सिंह उर्फ ​​सोनू की सालाना सैलरी करीब 1.2 करोड़ रुपए है। सोनू की सैलरी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ से भी ज्यादा है। सोनू विराट और अनुष्का की शादी से पहले से ही अनुष्का के बॉडीगार्ड हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली थीं तो सोनू ने उन्हें सार्वजनिक रूप से बाहर निकलने पर किसी भी खतरे से बचाए रखा था।

सोनू कोरोना काल में भी पीपीई किट पहने हुए अनुष्का शर्मा की सुरक्षा करते नजर आए। सोनू को कई बार विराट की सुरक्षा करते भी देखा जा चूका है। अनुष्का और विराट सोनू को अपने परिवार का एक हिस्सा मानते हैं और हर साल सोनू का जन्मदिन भी साथ मनाते हैं। फ़िल्म 'जीरो' के सेट पर भी अनुष्का को सोनू का जन्मदिन बनाते देखा जा चूका है।  
सुरक्षा क्यों ज़रूरी है?
 
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के बीच  रोहित का एक युवा फैन मैदान की कड़ी सुरक्षा का घेरा तोड़कर बैटिंग कर रहे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया था। उसे सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा तुरंत ही पकड़ कर बहार ले  जाया  गया था। यह अपने आइडल/हीरो के प्रति प्यार तो ज़रूर दर्शाता है लेकिन इस से यह भी पता चलता है कि सुरक्षा के लिए जितने पहरे लगाए जा सके काम है। यही वजह है कि अमीरों से लेकर राजनेताओं, सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेटर्स  तक अपनी सुरक्षा के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं।
ये भी पढ़ें
RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में जगह बनाई