Daily Horoscope
✕

टीएनपीएल में खेलने के लिए उतरे विजय शंकर, चोटिल होने से विश्व कप से हो गए थे बाहर

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:52 IST)
चेन्नई। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर चोट से उबरने के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में खेलने के लिए उतरे। चोटिल होने के कारण उन्हें विश्व कप में बीच से बाहर होना पड़ा था।
 
शंकर ने चौथे सत्र में टीएनपीएल में पदार्पण किया। वे तिरुनेलवेली में पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर गिलीज की तरफ से टुटि पैट्रियट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरे।
 
भारत 'ए' की तरफ से खेलने और चोटों की वजह से वे टीएनपीएल के पहले 3 सत्र में नहीं खेल पाए थे। यह ऑलराउंडर आईसीसी विश्व कप में 3 मैच खेलने के बाद चोटिल हो गया था। उन्हें पांव की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था।
 
टीएनपीएल में उन्होंने केवल 3 रन बनाए और 3.5 ओवरों में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख