Hanuman Chalisa
✕

विजय शंकर की World Cup में हार्दिक पांड्‍या से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (20:37 IST)
नई दिल्ली। विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने वाले हरफनमौला विजय शंकर ने कहा कि वह अंतिम 11 में जगह बनाने के लिए हार्दिक पांड्या से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे और अगर कहा गया तो वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। 
 
तमिलनाडु के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड दौरे पर प्रभावी प्रदर्शन किया जिसके बाद वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए संभावितों में शामिल है। शंकर के खेलने का तरीका पांड्या से बिल्कुल अलग है और शायद इसीलिए उन्हें लगता है कि वह पांड्या के साथ किसी दौड़ में शामिल नहीं है।
 
शंकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं पांड्या के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं, वह कमाल का क्रिकेटर है। हां, हम दोनों हरफनमौला खिलाड़ी है लेकिन एक-दूसरे से अलग है। हमें प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत क्यों पड़ेगी? अगर हम दोनों देश की जीत में भूमिका निभा सके तो यह शानदार होगा।’ 
 
शंकर और पांड्या दोनों को बड़े शॉट खेलने के लिए जाना जाता है लेकिन पांड्या जहां ताकत का इस्तेमाल करते है, वहीं शंकर टाइमिंग पर ज्यादा निर्भर रहते है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बड़े छक्के लगना पसंद है। मेरे लिए लय में बने रहना जरूरी है। जब भी मैं ताकत का इस्तेमाल करता हूं तो ज्यादा कामयाब नहीं होता हूं लेकिन अगर टाइमिंग अच्छी होती है तो गेंद दर्शक दीर्घा में जाती है।’ 
 
शंकर ने कहा कि अगर टीम उनसे चौथे स्थान पर बल्लेबाजी कराती है तो वह उसके लिए तैयार है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले 27 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से मेरा अत्मविश्वास काफी बढ़ा क्योंकि मैंने टीम को जरूरत के समय मुश्किल परिस्थितियों में लगभग 40 रन बनाए थे। मुझे खुद पर भरोसा करने की जरूरत थी और अब टीम जैसा भी कहे मैं उसके लिए तैयार हूं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख