• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. vankatesh prasad stunned to see ms dhoni bike and car collection garage ranchi farmhouse
Written By
Last Updated : मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (16:26 IST)

' यह तो एक शोरूम हो सकता है' MS Dhoni के Bike Collection ने किया Venkatesh Prasad को हैरान

MS Dhoni के Ranchi Farmhouse पर Secret Vintage Bikes और Cars collection देखकर पूर्व क्रिकेटर Venkatesh Prasad और Sunil Joshi आश्चर्यचकित रह गए

' यह तो एक शोरूम हो सकता है' MS Dhoni के Bike Collection ने किया Venkatesh Prasad को हैरान - vankatesh prasad stunned to see ms dhoni bike and car collection garage ranchi farmhouse
Venkatesh Prasad-MS Dhoni Automobile Collection : माही के Cars और Bikes के प्रति दीवानगी और प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। उसके पास कई प्रकार की कार और बाइक है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं जैसे  Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow.
सोशल मीडिया पर धोनी के सीक्रेट गेराज (Ranchi Farmhouse Garage) का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे Venkatesh Prasad और Sunil Joshi, महेंद्र सिंह धोनी के Automobile Collection को देख कर हैरान हैं और कह रहे हैं कि यह तो एक शो रूम हो सकता है (This can be a bike showroom)।  प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया पर भी धोनी के कलेक्शन और व्यक्तित्व की प्रशंसा कर एक वीडियो डाला। इस 2 मिनट के वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी Sakshi Dhoni, Venkatesh Prasad और Sunil Joshi से सवाल करते हुए उनका रिएक्शन कैमरे में कैद कर रही हैं। 

साक्षी ने पूछा : 'रांची आकर आपको कैसा लग रहा है?
प्रसाद ने उत्तर दिया: "आश्चर्यजनक! और नहीं, यह रांची में मेरा पहली बार नहीं है यह मेरा चौथी बार है, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन) क्रेजी है।"
धोनी के कलेक्शन को देखकर सुनील जोशी भी दंग रह गए। उन्होंने कहा, 'रांची में पहली बार नहीं बल्कि दिग्गज खिलाड़ी, (एम एस धोनी) के साथ पहली बार है। आप इस पूरे सेटअप को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'  
प्रसाद ने कहा, ''जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आपके पास इतनी सारी बाइकें नहीं हो सकतीं। यह तो एक बाइक शोरूम हो सकता है।”
साक्षी ने फिर एमएस धोनी से पूछा: “क्यों माही? इसकी क्या जरूरत थी?
धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया: “क्योंकि आपने सब कुछ ले लिया और मुझे अपना कुछ चाहिए था। यही एकमात्र चीज़ है जिसकी आपने अनुमति दी है।”

MS Dhoni के पास 50 से अधिक बाइक हैं, जिनमें  Harley-Davidson Fat Boy, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098, Yamaha RD350 and Suzuki Hayabusa भी शामिल हैं।