ramcharitmanas
✕

Under-19 World Cup के फाइनल में जवान खून की गर्मी के बीच जमकर हुई तनातनी

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (00:24 IST)
पोटचेफ्सट्रूम। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीम का जवान खून मैदान में था और दोनों के बीच जमकर तनातनी होती रही। बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस नियम से यह फाइनल 3 विकेट से जीतकर भारत को पांचवीं बार चैम्पियन बनने से रोक दिया।
 
बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली, जिन्होंने फाइनल में नाबाद 47 रन बनाए थे उन्होंने कहा कि पहली बार चैम्पियन बनना, एक सपने का पूरा होने जैसा है। कप्तान ने अपनी टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित आक्रमकता पर अफसोस जताते हुए कहा, जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।
 
मैच के दौरान अपने तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम के लिए क्षेत्ररक्षण करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे। यहां तक कि बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम को कैमरे के सामने टिप्पणी करते देखे गए।
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाते हुए बांग्लादेशी कप्तान अकबर ने कहा, ‘हमारे कुछ गेंदबाज भावावेश में थे और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा।’ 
 
अकबर ने कहा, ‘यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख