biodatamaker

भारत 'बी' की जीत में चमके जडेजा और विहारी

Updated: रविवार, 4 मार्च 2018 (22:37 IST)
धर्मशाला। तेज गेंदबाज उमेश यादव और बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्रसिह जडेजा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा हनुमा विहारी की नाबाद 95 रन की पारी से भारत 'बी' ने देवधर ट्रॉफी सीमित ओवर क्रिकेट मैच में आज यहां भारत 'ए' को वीजेडी विधि से आठ विकेट से हराया।


उमेश ने नौ ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए जबकि जडेजा ने 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इनके अलावा जयंत यादव और सिद्धार्थ कौल ने भी दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली भारत 'ए' की टीम 41.2 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई।

भारत 'बी' को 43 ओवर में 175 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जो उसने 26.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर दिया। विहारी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 76 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (43) के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी की। इससे पहले रिकी भुई (78) को छोड़कर भारत 'ए' का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (28) का रहा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख