Hanuman Chalisa

दुबई में देर रात पार्टी करने वाले उमर अकमल को लगा जमकर फटका

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (01:12 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच के बाद दुबई में देर रात तक पार्टी करने पर उमर अकमल को फटकार लगाने के साथ मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कहा कि टीम मैनेजर तलत अली ने मामले की सुनवाई की जिसमें उमर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी। उमर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे नाइट क्लब में दिख रहे हैं।
 
पीसीबी के कार्यकारी निदेशक वसीम खान ने कहा कि मुझे खुशी है कि उमर को अपनी गलती का एहसास है। उसने इसे स्वीकार किया है और माफी मांगी है। पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद उमर की लगभग ढाई साल के बाद टीम में वापसी हुई है। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख