मंगलवार, 9 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Timeline of how MS Dhoni took a giant leap in the world of cricket with each passing year
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (15:55 IST)

ऐसे महेंद्र सिंह धोनी साल दर साल ऐसे आगे बढ़ते ही चले गए

ऐसे महेंद्र सिंह धोनी साल दर साल ऐसे आगे बढ़ते ही चले गए - Timeline of how MS Dhoni took a giant leap in the world of cricket with each passing year
महेंद्र सिंह धोनी  MS Dhoni आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग करते हुए और कभी कभार बल्लेबाजी करते हुए दिखते हैं। लेकिन अतीत में वह भारतीय टीम के लिए धीरे धीरे करके थाला बन गए। आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी के खाते में हर साल उपलब्धि कैसे जुड़ती चली गई।

दिसंबर 2004 : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
अक्टूबर 2005 : तेजी से रन बनाने के लिये बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए। अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाये। 5 मैचों की श्रृंखला भारत ने 3-0 से जीती और धोनी मैन आफ द सीरिज रहे।
दिसंबर 2005 : धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
सितंबर 2007 : धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली।
सितंबर 2007 : धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की।
वह दक्षिण अफ्रीका में पहले टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।
अगस्त 2008 : धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत दिलाई।
अगस्त 2008 : धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।
नवंबर 2008 : धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने । उन्होंने नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली।
दिसंबर 2008 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।
 
मार्च 2009 : धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीती।
अप्रैल 2009 : धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला।
दिसंबर 2009 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
 
मई 2010 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता।
अप्रैल 2011 : धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली। भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता । छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन आफ द मैच।
मई 2011 : धोनी की कप्तानी ने सीएसके ने आईपीएल जीता।
नवंबर 2011 : भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया।
मार्च 2013 : धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकार्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।
 
जून 2013 : भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी जीती।
फरवरी 2013 :धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा। 
मार्च 2013 : धोनी की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट श्रृं,खला में 4-0 से हराया।

अप्रैल 2018 : धोनी को पद्म भूषण।
मई2018 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता।
ये भी पढ़ें
Impact Player का नियम अब इस घरेलू टू्र्नामेंट में लागू किया BCCI ने