सम्बंधित जानकारी
- अब इस पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज ने कहा, 'WTC फाइनल में न्यूजीलैंड भारत से बीस हो सकती है'
- न्यूजीलैंड को मिली सौरव गांगुली की कार्बन कॉपी, समानताएं देख आप भी रह जाएंगे हैरान
- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: तीसरे दिन का खेल बारिश से धुला
- न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में बनाए रन तो खिल उठे शास्त्री और कोहली के चेहरे
- 2 महीने से इंग्लैंड में हैं हनुमा विहारी, बल्लेबाजों को फूंक फूंक कर कदम रखने की दी सलाह
न्यूजीलैंड को इंग्लैंड पर जीत की उम्मीद : टिम साउदी
लंदन। न्यूजलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि उनकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट में तीसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
साउदी ने 43 रन देकर 6 विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहली पारी में 275 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 62 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 165 रन हो गई है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए थे।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार साउदी ने कहा, तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के कारण नुकसान हुआ लेकिन आखिरी दिन 98 ओवर का खेल होगा और ऐसे में कोई भी परिणाम संभव है। कोई नहीं जानता कि क्या होगा लेकिन हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम जीत की कोशिश कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, आप अपने देश को जीत दिलाने के लिए टेस्ट मैच खेलते हो और लार्ड्स पर जीत विशेष होगी इसलिए हमें पांचवें दिन के लिए खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। साउदी ने शानदार गेंदबाजी करके दूसरी बार लार्ड्स की सम्मान पट्टिका में अपना नाम लिखवाया। तेज गेंदबाजी के उनके साथी काइल जैमीसन ने भी तीन विकेट लिए।
जैमीसन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को चौथे दिन की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया था। उन्होंने कहा, दिन की पहली गेंद पर ही जो रूट का विकेट हासिल करना, हम शायद इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे।(भाषा)
