Narak Chaturdashi
✕

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टीम को दी यह नसीहत

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (17:34 IST)
कैनबरा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम को आत्ममुग्धता से बचने के लिए कहा।

ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में दूधिया रोशनी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 40 रनों से जीत दर्ज की और पेन ने भारत के खिलाफ हाल के अनुभव का जिक्र किया, जब टीम ने पर्थ में आसान जीत दर्ज की लेकिन इसके तुरंत बाद उसे मेलबोर्न में करारी हार झेलनी पड़ी।
 
पेन ने कहा कि हमने भारत के खिलाफ पर्थ में शानदार जीत दर्ज की थी। मुझे लगता है कि हमने इसके बाद मेलबोर्न में बहुत खराब प्रदर्शन किया। हमने उस मैच को बहुत ही सामान्य तरीके से लिया। हमें अब यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस टेस्ट मैच में थोड़ा भी ढीला रवैया न अपनाएं। हमें कोई कसर नहीं छोड़नी होगी।
 
ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पेन ने कहा कि हमने टीम में बदलाव नहीं किया है और यह अच्छा है। हमने अच्छी जीत दर्ज की और हम इस संयोजन के साथ खुश हैं। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख