Hanuman Chalisa
✕

रामकुमार पहले मैच में सेप्पी से भिड़ेंगे, इटली ने एकल में मार्को को नहीं दिया मौका

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (17:16 IST)
कोलकाता। देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन शुक्रवार को यहां इटली के खिलाफ शुरू हो रहे डेविस कप क्वालीफायर के पहले एकल में आंद्रियास सेप्पी के खिलाफ भारत के अभियान की शुरुआत करेंगे।
 
दुनिया के 102वें नंबर और भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन कलकत्ता साउथ क्लब के ग्रास कोर्ट पर दूसरे एकल में पदार्पण कर रहे 22 साल के मातियो बेरेटिनी से भिड़ेंगे। 
 
गुरुवार को आधिकारिक ड्रॉ के दौरान हैरान भरा फैसला करते हुए इटली के गैर खिलाड़ी कप्तान कोराडो बैराशुटी ने दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी मार्को सेचिनातो को एकल ड्रॉ से बाहर रखा। 
 
इटली की 1976 में डेविस कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे बैराशुटी ने कहा, ‘मैंने सोचा कि इस मामले में यह सर्वश्रेष्ठ फैसला है।’’ पदार्पण करने को लेकर रोमांचित टीम के सबसे युवा सदस्य बेरेटिनी ने कहा, ‘‘यह मुश्किल होगा। लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं।’
 
सेचिनातो युगल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 के चैंपियन विशेषज्ञ युगल खिलाड़ी साइमन बोलेली के साथ जोड़ी बनाएंगे। इस जोड़ी को युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारत की मजबूत जोड़ी से भिड़ना होगा। 
 
भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने कहा कि वह पहले एकल में रामकुमार के सेप्पी के साथ भिड़ने से हैरान नहीं हैं। भूपति ने कहा, ‘लगभग प्रत्येक मैच में रामकुमार हमारे लिए पहला डेविस कप मैच खेला है और मैं खूश हूं।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख