1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. The Cricketers Foundation helped Mumbai's retired umpires

मुंबई के सेवानिवृत्त अंपायरों की मदद की क्रिकेटर्स फाउंडेशन ने

Cricketers Foundation
मुंबई। क्रिकेटर्स फाउंडेशन ने यहां के 20 सेवानिवृत्त अंपायरों की मदद करने का फैसला किया जिन्हें कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 
 
अनुभवी क्रिकेट लेखक और इस सार्वजनिक ट्रस्ट के चेयरमैन माकरंड वायंगंकर ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा, ‘इस मौजूदा कठिन समय में ट्रस्ट ने 20 सेवानिवृत्त अंपायरों के परेशानियों के बोझ को कम करने के लिए इन्हें चार लाख रुपए की मदद करने का फैसला किया।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘सभी लाभार्थी अंपायरों ने मुश्किल समय में की गई मदद के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। हर अंपायर को अपने बैंक खाते में 20,000 रुपए मिल गए हैं।’ (भाषा)
अगला लेख
Covid-19 ने भारतीय टीम के लिए योजनाओं पर पानी फेर दिया : स्टिमक