kalsarpa dosh calculator
✕

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों डांस कर अपने आपको कर रहे हैं खुश

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (00:36 IST)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट में रिकॉर्डों की झड़ी लगाए हुए हैं। हर दिन विराट एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर वे काफी सफल हैं और साथ ही एक बहु‍त अच्छे इंसान के तौर पर भी वे अपने जीवन का भरपूर मजा ले रहे हैं।

कोहली ने 'चहल टीवी' पर अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से यह बात कही। चहल ने कोहली का एक वीडियो इंटरव्यू शूट किया है, जो बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किया गया है। 
 
चहल से बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि मैं क्रिकेट के मैदान पर बहु‍त अच्छा महसूस करता हूं। कप्तान होने के बाद भी मैं किसी प्रकार के दबाव में नहीं रहता। हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है और हमारे लिए जरूरी है कि हम जीवन का आनंद लें।

हमें जब कभी भी संगीत बजते मिले, नाचना चाहिए और अपने विपक्षी साथियों को भी साथ में नचाना चाहिए। इन दिनों में मैं काफी खुश हूं और यही कारण है कि जब कभी भी मुझे मौका मिलता है, मैं डांस करने लग जाता हूं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख