• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टी-20 विश्व कप 2024
  3. टी-20 विश्व कप न्यूज़
  4. T20 World Cup, Recuperating Pathirana named in Sri Lanka squad, Hasaranga to lead
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 10 मई 2024 (14:06 IST)

T20 World Cup : माथीशा पथिराना श्रीलंका की टीम में शामिल, हसरंगा करेंगे कप्तानी

एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा और महेश थीक्षाना को भी टीम में शामिल किया गया है

T20 World Cup : माथीशा पथिराना श्रीलंका की टीम में शामिल, हसरंगा करेंगे कप्तानी - T20 World Cup, Recuperating Pathirana named in Sri Lanka squad, Hasaranga to lead
Sri Lanka Squad for T20 World Cup : हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए गुरुवार को श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया, जिसका नेतृत्व वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) करेंगे।
 
पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह तेज गेंदबाज वापस कोलंबो लौट गया था। उन्होंने चेन्नई की तरफ से केवल छह मैच खेले जिसमें 13 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 7.68 रहा।
 
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका (Dilshan Madhushaka) को भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है। चोटिल होने के कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।
 
कप्तान हसरंगा भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें भी चोटिल होने के कारण आईपीएल से हटना पड़ा था।

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका।
 
रिजर्व खिलाड़ी: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे। (भाषा)