Hanuman Chalisa

26 गेंदो में नाबाद 68 रन बनाने वाले सूर्यकुमार कर सकते हैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (15:36 IST)
दुबई: आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिये विभिन्न स्थानों पर बल्लेबाजी कर चुके हैं जिसमें पारी का आगाज करना भी शामिल है और उन्होंने कहा कि वह टी20 टीम में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

सूर्यकुमार ने बुधवार को 26 गेंद में 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को हांगकांग पर 40 रन की जीत से एशिया कप के सुपर चार चरण तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

उप कप्तान केएल राहुल चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक टूर्नामेंट में उसी पुरानी तेजी से नहीं खेल पाये हैं। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 39 गेंद में 36 रन बनाये।जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वह रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘तो आप कह रहे हो कि हमें केएल भाई (राहुल) को नहीं खिलाना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और उन्हें कुछ समय चाहिए और हमारे पास अभी समय है। ’’टी20 विश्व कप करीब ही है और भारत अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी संयोजन ढूंढने की कोशिश में प्रयोग जारी रख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीजें जारी रहेंगी, काफी चीजें हैं जिन्हें हम आजमा रहे हैं, प्रयोग कर रहे हैं। कुछ चीजें हैं जो हम करना चाहते हैं और इन्हें अभ्यास सत्र के बजाय मैचों में आजमाना बेहतर होगा। ’’

सूर्यकुमार और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 98 रन की नाबाद साझेदारी निभायी। इन दोनों में सूर्यकुमार ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने 26 गेंद में छह छक्के और इतने ही चौके जमाये जिससे कोहली का अर्धशतक थोड़ा फीका पड़ गया।

सूर्यकुमार 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख