dharma sangrah
✕

सुरेश रैना इन दिनों इस अफवाह से हैं परेशान, फैन्स से की ये अपील?

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (12:33 IST)
भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट प्रेमियों से सोशल मीडिया पर अपील की है वो अफवाहों पर न ध्यान दें। दरसल बात यह है कि इन दिनों रैना एक अफवाहों से परेशान हैं। रैना की सड़क दुर्घटना संबंधित सोशल मीडिया पर फर्जी खबर और रिपोर्ट्स चल रही हैं, सोशल मीडिया पर कई और फेक वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि सुरेश रैना का हाल ही में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 

 
 
इस अफवाहों से परेशान भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील की। रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से एक कार दुर्घटना में मेरे चोटिल होने की फर्जी खबरें चलाईं जा रही हैं। एक कार दुर्घटना में मुझे चोट लगने की फर्जी खबरों से मेरे दोस्त और रिश्तेदार भी परेशान हैं। इस तरह की खबरों को नजरअंदाज करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। 
 
उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लेकर यूट्यूब पर कई गलत खबरें दिखाई जा रही है। जिस चैनल ने इस तरह की खबरों की अफवाह उड़ाई है, वह रिपोर्ट किए गए हैं और आशा है कि जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
32 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारत की ओर से 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले हैं। सुरेश रैना ने भारत की तरफ से आखिरी वनडे मैच 17 जुलाई 2018 को खेला था। वहीं उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी टी-20 मैच 8 जुलाई 2018 को खेला था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख