Hanuman Chalisa
✕

कप्तान स्मिथ ने माना, बेनक्रॉफ्ट ने की थी गेंद से छेड़खानी

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (08:14 IST)
केपटाउन। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्राफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने गेंद से छेड़खानी की। बैनक्राफ्ट को टेलीविजन कैमरों ने गेंद पर कुछ पीली चीज लगाते हुए पकड़ा था। 
 
उन्होंने बाद में कहा, 'मैं गलत समय पर गलत जगह पर खड़ा था। मैं यहां (संवाददाता सम्मेलन में) आना चाहता था क्योंकि मैं अपने कृत्य के लिए जवाबदेह होना चाहता हूं।'
 
स्मिथ ने कहा कि नेतृत्व समूह इसके बारे में जानता था। हमें अपने कृत्य पर बहुत खेद है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह कप्तान पद से इस्तीफा नहीं देंगे। 
 
अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की। कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गई जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की।
 
अंपायरों के पास जाने से पहले बैनक्राफ्ट को अपने अंत:वस्त्र में छोटी सी पीली चीज रखते हुए देखा गया। जब अंपायर उनसे बात करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पैंट की जेब में हाथ डालकर दिखाया और यह भिन्न वस्तु थे। वह धूप के चश्मे को साफ करने के लिए मुलायम कपड़े जैसा लग रहा था।
 
बैनक्राफ्ट ने हालांकि बाद में संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि वह टेप से गेंद की शक्ल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख