Hanuman Chalisa
✕

बॉल टेम्परिंग मामला : वॉर्नर, स्मिथ, बेनक्रॉफ्ट पर लगा प्रतिबंध, आईपीएल से भी हटाया

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (15:41 IST)
सिडनी। बॉल टेम्परिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया जिससे वे भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में घरेलू श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। बीसीसीआई ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2018 से हटा दिया।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी के मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का प्रतिबंध लगाया है। स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश भेज दिया गया है।

उन्होंने गेंद से छेड़खानी का अपराध कबूल कर लिया था।  मुख्य कोच डेरेन लीमैन को क्लीन चिट दी गई है। टिम पेन आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे जबकि मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल और जो बर्न्स कल वहां पहुंचेंगे। मीडिया रपटों के अनुसार तीनों खिलाड़ियों को सजा के खिलाफ अपील करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।   (Photo Courtesy : cricket australia Twitter) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख