dharma sangrah
✕

श्रीलंका की B टीम ने स्पिन से हराया भारत की A टीम को, 6 खिलाड़ी थे चोटिल

Written By WD Sports Desk
Published: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (13:45 IST)
श्रीलंका की टीम जब टी-20 सीरीज 0-3 से हारकर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरी थी तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि श्रीलंका भारत को 1 भी वनडे मैच जीतने ना देगी। लेकिन ऐसा ही हुआ और वह भी तब जब श्रीलंका के 6 खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए।

 श्रीलंका की टीम के 5 प्रमुख तेज गेंदबाज इस सीरीज से पहले चोटिल हो गए थे। मथीश पथिराना, दिलशान मधुशंका, नुवान तुषारा बिनुरा फर्नेडो और अनुभवी दुष्मंत चमीरा बाहर हो गए थे। शायद यह ही श्रीलंका टीम के हक में गया और उन्होंने सिर्फ 1 तेज गेंदबाज शामिल किया और स्पिन गेंदबाजों ने भारतीय टीम को समेटकर रख दिया।

इसके अलावा श्रीलंका टीम को टाई हुए वनडे मैच के बाद एक और झटका लगा। स्पिन ऑलराउंडर वानिंदू हसरंगा भी टीम से बाहर हो गए। लेकिन ऐसा लगा ही नहीं कि श्रीलंका को उनकी कमी खली। 250 रनों से कम का स्कोर बनाकर भी दूसरे मैच में टीम ने 32 रन तो तीसरे मैच में 110 रनों की विशाल जीत टीम ने अर्जित की।

वहीं भारतीय एकदिवसीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को इसलिए टीम में शामिल किया था क्योंकि यह अगले साल चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले खेली जाने वाली भारत की एकमात्र  एकदिवसीय  सीरीज थी। हालांकि रोहित शर्मा अकेले टीम इंडिया की बल्लेबाजी का बोझ ढोते नजर आए और   विराट कोहली  एक ही तरीके (पगबाधा) से स्पिन गेंदबाजों को विकेट देते हुए नजर आए।

भारतीय टीम में से सिर्फ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कमी थी। अन्यथा टीम में सारे प्रमुख खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर मौजूद थे। सिर्फ शिवम दुबे और रियान पराग को इस सीरीज में एकदिवसीय मैचों में पदार्पण करवाया गया था।<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख