Hanuman Chalisa

श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस गिरफ्तार, कार की टक्कर से बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत

रविवार, 5 जुलाई 2020 (17:35 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के क्रिकेटर कुसल मेंडिस को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जब उनकी कारसे टकराकर एक बु‍जुर्ग साइकिल सवार की मौत हो गई। 
 
यह दुर्घटना कोलंबो के उपनगर पनादुरा की ओल्ड गॉल रोड पर हुई, जिसमें 64 साल के साइकिल सवार की मौत हो गई। मेंडिस को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जबकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस के अनुसार मेंडिस की कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी जो गोकारेला का रहने वाला था। दुर्घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने क्रिकेटर की एसयूवी को जब्त कर लिया है और जांच कर रही है कि कहीं वह नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहे थे।
 
25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है।
 
श्रीलंका के स्पिनर कौशल लोकुराची को भी 2003 में महिला राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने पर चार साल की जेल की निलंबित सजा मिली थी। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं, जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख