Daily Horoscope
✕

सुरक्षा इंतजामों को लेकर श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख के बयान से PCB निराश

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (17:30 IST)
कराची। पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि हाल ही में हुए पाकिस्तान दौरे पर कड़े सुरक्षा इंतजामात के कारण उनकी टीम को काफी परेशानी हुई।

श्रीलंकाई टीम ने कराची में 3 मैचों की वनडे श्रृंखला और लाहौर में 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जिसमें उसे 3-0 से जीत मिली। कोलंबो लौटने पर सिल्वा ने मीडिया से कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेटर 3 से 4 दिन होटल में बंद रहकर उकता गए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा कि उन्होंने सिल्वा के बयान सुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट से नाराजगी जता दी है। सूत्र ने कहा कि पीसीबी इन बयानों से काफी निराश और आहत है। श्रीलंकाई टीम को आला दर्जे की सुरक्षा उसके बोर्ड के कहने पर ही मुहैया कराई गई थी। हम उनके दौरे को सुविधाजनक भी बनाना चाहते थे।
 
सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने श्रीलंकाई अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए बाहर जाने और शॉपिंग के भी विकल्प दिए गए थे। इसके अलावा उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों और डिनर में भी शिरकत की।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख