शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sports can play a big role in recovering from Covid-19's impact: Morgan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (15:29 IST)

Covid-19 के प्रभाव से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल : मोर्गन

Covid-19 के प्रभाव से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल : मोर्गन - Sports can play a big role in recovering from Covid-19's impact: Morgan
लंदन। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गई हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा।’ 
 
जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिए तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिए जो भी संभव हो वह कर रहे हैं। 
 
मोर्गन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’ 
 
क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिए विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। 
 
अभी तक इसके लिए 65,000 पौंड की बोली लगाई जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी।
ये भी पढ़ें
भारत में 90 लाख लोगों ने देखा महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मैच