Daily Horoscope
✕

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 'घुटने के बल बैठने' से किया परहेज

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (18:21 IST)
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के शुरू होने से पहले देश के रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकारते हुए मुट्ठी बनाकर हाथ उठाया लेकिन दुनियाभर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान से जुड़े घुटने के बल बैठने से परहेज किया।

क्विंटन डि कॉक की अगुआई में खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रगान गाने के बाद अपनी मुट्ठी उठाई। दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दुनियाभर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन करने के लिए दबाव बन रहा था लेकिन खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मुट्ठी उठाने का भी इतिहास रहा है।

खिलाड़ियों ने बयान में कहा, हमारे इतिहास में मुट्ठी बनाकर उठाया हाथ भी ताकतवर संकेत है जो नेल्सन मंडेला के 1990 में जेल से रिहाई पर मंडेला और विनी मंडेला की फोटो में भी दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, इस संदर्भ में यह जीत, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकार करने, बराबरी, न्याय और स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता का शक्तिशाली संकेत था जबकि हमारी टीम के प्रत्‍येक सदस्य की धार्मिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का सम्मान करना भी था।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख