द अफ्रीका ने पाक को दूसरे टी-20 में दी 6 विकेट से मात
लाहौर:तेज गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस के पहली बार लिये गये पांच विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
#DidYouKnow Mohammad Rizwan is the first wicketkeeper-batsman to score 50+ score in three consecutive T20I matches.
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 13, 2021
89
104*
51
Watch #PAKvSA Live: https://t.co/dtfdkESNTz#HarHaalMainCricket | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/BBrLi2AYzZ
प्रिटोरियस ने चार ओवर में महज 17 रन देकर पांच विकेट चटकाये जिससे पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर महज 144 रन बना सकी । दक्षिण अफ्रीका ने 22 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
Five-wicket haul for Dwaine Pretorius!
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 13, 2021
Watch #PAKvSA Live: https://t.co/JDojbzmfIr#HarHaalMainCricket #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/08ZUb06QRr
दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स और पिटे वान बिलजॉन ने 42-42 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन की अहम साझेदारी की। डविड मिलर (नाबाद 25) और कप्तान हेनरिच क्लासेन (नाबाद 17) ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इससे पहले पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 51 रन बनाये जबकि फहीम अशरफ ने आखिरी ओवरों में 12 गेंद में नाबाद 30 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मैन ऑफ द मैच प्रिटोरियस के पांच विकेट के अलावा एंडिले फेहलुक्वाये और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट चटकाये। श्रृंखला का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।(भाषा)

