Hanuman Chalisa

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (16:28 IST)
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में चौथे दिन रविवार को 9 विकेट से पीटकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
 
 
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 41 रन बनाने थे और सुबह उसने 9.5 ओवरों में 1 विकेट पर 43 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली। थ्यूनिस डी ब्रून 4 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास का शिकार बने जबकि हाशिम अमला 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
 
डीन एल्गर ने नाबाद 24 और कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने नाबाद 3 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। एल्गर ने 39 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए।
 
संक्षिप्त स्कोर : पाकिस्तान- 194 और 277। दक्षिण अफ्रीका- 431 और 1 विकेट पर 43। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख