dharma sangrah
✕

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इमरान को भेजी बधाई

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (22:22 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को वहां के चुनाव में सफलता हासिल करने पर बधाई दी जिनके प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।
 
 
पाकिस्तान को 1992 में क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इमरान ने 2 दशक लंबी राजनीतिक लड़ाई लड़ने के बाद यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश के चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।
 
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सालाना पुरस्कार समारोह में इसके अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि उन्हें बधाई। वे लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे और अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इससे पहले कैब ने अंडर-19 तेज गेंदगाज ईशान पोरेल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर चुना और दीप्ति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला क्रिकेटर के खिताब से नवाजा। बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज बरुण बर्मन को कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख