Hanuman Chalisa

भारत 'ए' ने वेस्टइंडीज को 35.5 ओवरों में 125 रनों पर निपटाकर 65 रनों से मैच जीता

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (19:04 IST)
एंटीगा। श्रेयस अय्यर की 77 रनों की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत 'ए' ने वेस्टइंडीज 'ए' के दौरे में अपना पहला गैर आधिकारिक एकदिवसीय मैच गुरुवार को 65 रनों से जीत लिया।
 
भारत 'ए' ने 48.5 ओवरों में 190 रन बनाए और मेजबान टीम को 35.5 ओवरों में 125 रनों पर निपटा दिया। अय्यर को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। भारत ने इस जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
अय्यर ने 107 गेंदों पर 77 रनों की पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। हनुमा विहारी ने 63 गेंदों में 34, ईशान किशन ने 16, अक्षर पटेल ने 17, शुभमन गिल ने 10 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 10 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज ने 19 रनों पर 4 विकेट और अकीम जॉर्डन ने 43 रनों पर 3 विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम अपने 4 विकेट 30 रनों पर गंवाने के बाद वापसी नहीं कर पाई। जोनाथन कार्टर (नाबाद 41) और रोवमैन पावेल (41) ने 5वें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही वेस्टइंडीज की टीम 125 रनों पर सिमट गई।
 
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवरों में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट झटके। राहुल चाहर ने 32 रनों पर 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 16 रनों पर 2 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने 37 रनों पर 2 विकेट लिए।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख