sawan somwar

शिखर धवन को महंगा पड़ा पक्षियों को दाना खिलाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Updated: रविवार, 24 जनवरी 2021 (08:47 IST)
बनारस। स्टार भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पक्षियों को दाना खिलाना खासा महंगा पड़ गया। अब बनारस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

दरअसल धवन बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस आए थे। इस दौरान उन्होंने साइबेरिया से आए प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया था। पक्षियों को दाना खिलाते तस्वीर उनकी प्रोफाइल से पोस्ट होने के बाद वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें वायरल होने के बाद जिला प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि बनारस में बर्ड फ्लू के खतरों को देखते हुए दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि यह बात भी कही जा रही है कि धवन एक पर्यटक के रूप में बनारस आए थे और संभवत: उन्हें इस प्रतिबंध के संबंध में जानकारी नहीं थ‍ी। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख