शिखर धवन पहले तीन वनडे से हटे
Publish Date: Thu, 14 Sep 2017 (18:17 IST)
Updated Date: Thu, 14 Sep 2017 (18:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ओपनर शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज के पहले तीन मैचों से निजी कारणों से हट गए हैं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने भारतीय टीम में शिखर की जगह कोई और खिलाड़ी नहीं रखने का फैसला किया है।
बांए हाथ के ओपनर शिखर ने अपनी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से उन्हें रिलीज करने का आग्रह किया था। बीसीसीआई ने उनका आग्रह मानते हुए शिखर को पहले तीन वनडे के लिए टीम से रिलीज कर दिया है।
बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने भारतीय टीम में शिखर की जगह कोई और खिलाड़ी नहीं रखने का फैसला किया है। सीरीज का पहला मैच 17 सितम्बर को चेन्नई में, दूसरा 21 सितम्बर को कोलकाता में और तीसरा 24 सितम्बर को इंदौर में खेला जाना है। (वार्ता)