ramcharitmanas
✕

धवन बने 100वें वनडे में शतक जमाने वाले पहले भारतीय

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (22:32 IST)
जोहानसबर्ग। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने 100वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जमाने वाले शनिवार को पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 100वें वनडे में शतक जमाने के करीब पहुंचे थे।


धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में यह रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में पहला वनडे खेलने वाले धवन ने 99 गेंद में 13वां शतक जड़ा। अब तक दुनिया के नौ बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 100वें वनडे में शतक जमाने के करीब पहुंचे थे लेकिन 1999 विश्व कप में इसी टीम के खिलाफ 97 रन पर आउट हो गए थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख