Hanuman Chalisa
✕

शारजील ने पीसीबी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के सभी पांच आरोप स्वीकार किए

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (23:14 IST)
कराची। पाकिस्तान के प्रतिबंधित टेस्ट बल्लेबाज शारजील खान ने घरेलू क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट द्वारा लगाए गए सभी पांच आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
 
 
शारजील फरवरी 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में अपनी भूमिका के लिए पांच साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसमें से आधा प्रतिबंध निलंबित कर दिया गया है। 
 
उनके वकील शेघान एजाज ने पुष्टि की कि उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष के समक्ष एक आवेदन किया था कि उन्हें इस साल अगस्त के अंत में उनके प्रतिबंध के खत्म होने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जाए।

भ्रष्टाचार रोधी संहिता ने उन पर पांच धाराओं के उल्लघंन का आरोप लगाया था। एजाज ने कहा कि शारजील ने अपनी गलतियां स्वीकार ली हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख