suvichar

वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जरूरत से ज्यादा मीन-मेख निकालने का आरोप लगाया

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (22:57 IST)
मेलबोर्न। महान स्पिनर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से मीन-मेख निकालना बंद करके खेल पर ध्यान देने की सलाह दी।
 
 
दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के गेंद से छेड़छाड़ मामले में फंसने के समय कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे वार्न ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ यह समस्या उसी समय महसूस की थी, जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होने पर उन्होंने (आस्ट्रेलियाई टीम) प्रतिद्वंद्वी टीम की शिकायत करना शुरू कर दिया था।
 
ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने न्यूज कॉर्पोरेशन से कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया ई तरीका नहीं है। मैंने कभी किसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऐसा करते हुए नहीं सुना। मैंने हाल के दिनों में उन्हें प्रतिद्वंद्वी टीम और अन्य चीजों की शिकायत करते हुए सुना।
 
गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए जाने के कारण कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 1 साल जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का का प्रतिबंध लगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख