dharma sangrah
✕

शाहिद अफरीदी ने कनाडा लीग में बनाए 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2019 (18:26 IST)
टोरंटो। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी  ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में अपनी टीम ब्रैंम्पटन वॉल्व्स की ओर से 40 गेंदों में नाबाद 81 रन की जबरदस्त पारी खेलते हुए एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ उसे 27 रन से जीत दिला दी।

अफरीदी ने 40 गेंदों की पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 81 रन की पारी खेली। ब्रैम्पटन के सीएए सेंटर में रविवार को यह मुकाबला खेला गया। ग्लोबल कनाडा लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अफरीदी की धुआंधार पारी का वीडियो साझा किया गया है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी बढ़िया खेल दिखाया और विपक्षी टीम के हमवतन मोहम्मद हफीज़ का विकेट भी चटकाया। अफरीदी के अलावा लेंडल सिमंस की 34 गेंदों पर 59 रन की पारी से ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने 20 ओवरों में 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में विपक्षी टीम निर्धारित ओवरों में 180 रन ही बना सकी। अफरीदी को उनके इस प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख