1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shaheen Afridi disgruntled from Pakistan Cricket Boards decision

T20I विश्वकप से पहले कप्तानी से हटाए जाने पर से निराश हुए शाहीन शाह अफरीदी

Shaheen Afridi
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट और टी20 कप्तान के रूप में उनके भविष्य से संबंधित चर्चाओं में शामिल नहीं किये जाने से निराश थे बाबर आजम को सफेद गेंद का कप्तान बनाने के बाद शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद कह दिया।
शाहीन के करीबी सूत्र ने कहा कि यह गेंदबाज इस बात से नाराज थे कि जहां तक कप्तानी या कोचों की नियुक्ति का सवाल है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एक बार भी उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में बात नहीं की है।

इस सूत्र ने कहा, ‘‘शाहीन राष्ट्रीय टी20 टीम का कप्तान है तो उसका निराश होना लाजमी है। उसे उम्मीद थी कि अगर बोर्ड और चयनकर्ता उन्हें हटाना भी चाहते हैं तो उन्हें इसके पीछे के कारणों के बारे में सूचित करना चाहिए और उन्हें हर चीज के बारे में जानकारी देनी चाहिए। ’’

सूत्र ने कहा कि शाहीन इस बात से भी निराश थे कि जब पीसीबी प्रमुख ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बाबर आजम से इस हफ्ते टी20 विश्व कप, कोचों की नियुक्ति और कप्तानी के बारे में चर्चा की थी तो उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया था।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
Mumbai Indians के फैन्स ने की 63 के बुजुर्ग CSK फैन की पीट पीटकर हत्या