sundarkand
✕

Second Test मैच के दूसरे दिन ब्राड और एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती दौर में दिए जोरदार झटके

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (19:38 IST)
केपटाउन। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। 
 
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के पहली पारी के 269 रन के जवाब में दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 60 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर लंच के समय 35 और रासी वान डर डुसेन 10 रन पर खेल रहे थे। 
 
ब्राड ने पहले स्पैल में घातक गेंदबाजी की तथा 12 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने पीटर मलान (5) और जुबैर हमजा (5) को पैवेलियन की राह दिखाई जबकि एंडरसन ने फाफ डुप्लेसिस (1) का कीमती विकेट लिया। इन तीनों बल्लेबाजों ने स्लिप में कैच दिया। 
 
रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को भी एंडरसन की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन रिव्यू से पता चला कि गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया था। 
 
इससे पहले इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 262 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह अपने इस स्कोर में केवल 7 रन ही जोड़ पाया। कगिसो रबाडा ने एंडरसन को स्लिप में कैच कराया। ओली पोप 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख