sundarkand
✕

सरफराज पर प्रतिबंध को लेकर पीसीबी अध्यक्ष ने आईसीसी पर साधा निशाना

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (18:44 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद पर लगे 4 मैचों के प्रतिबंध की आलोचना करते हुए इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नौकरशाही प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है। मनी ने कहा कि पाकिस्तानी कप्तान की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने और उसे स्वीकार करने के बावजूद आईसीसी की संचालन समिति ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया, जो कि अनुचित है।
 
 
आईसीसी ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में 4 मैचों का प्रतिबंध लगाया है। सरफराज ने डरबन में दूसरे वनडे में इस तरह की टिप्पणी करना स्वीकार किया था और इसके लिए 2 बार सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।
 
सरफराज ने खुद की तस्वीर फेहलुकवायो के साथ हाथ मिलाते हुए ट्वीट कर शनिवार को लिखा था कि आज (शुक्रवार) सुबह मैंने फेहलुकवायो से मुलाकात कर उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी और वे मेरी माफी स्वीकार करने के लिए उदार थे। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के लोग भी मेरी माफी को स्वीकार करेंगे।

गौरतलब है कि सरफराज ने दूसरे वनडे मैच के दौरान फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी की थी, उसके बाद चारों तरफ से हो रही आलोचना को देखते हुए उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख